Home » रामनवमी की भीड़ में वारदात, बैग काटकर महिला के पर्स से मोबाइल और नकदी उड़ाए

रामनवमी की भीड़ में वारदात, बैग काटकर महिला के पर्स से मोबाइल और नकदी उड़ाए

महिला को अचानक बैग हल्का महसूस हुआ। जब उन्होंने बैग खोलकर देखा, तो अंदर रखा सामान गायब था और बैग नीचे से किसी तेज हथियार से कटा हुआ था।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो स्थित उलीडीह थाना क्षेत्र में रामनवमी की भीड़ का फायदा उठाकर उचक्कों ने एक महिला को निशाना बना लिया। घटना निरंजन सिंह कॉम्प्लेक्स के सामने की है, जहां पोस्ट ऑफिस रोड, आदर्श नगर निवासी संतोषी राव का बैग धारदार हथियार से काटकर उसमें रखे मोबाइल फोन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया गया।

बताया जाता है कि महिला को अचानक बैग हल्का महसूस हुआ। जब उन्होंने बैग खोलकर देखा, तो अंदर रखा सामान गायब था और बैग नीचे से किसी तेज हथियार से कटा हुआ था।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।पीड़िता ने तुरंत भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे विकास सिंह ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी और स्वयं पीड़िता को लेकर उलीडीह थाना पहुंचे, जहां लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।

इस दौरान विकास सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘रामनवमी जैसे पावन पर्व में भी अपराधी सक्रिय हैं, मानो राम के वेश में रावण भी शामिल हो गए हों’। उन्होंने प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Comment