Home » Jamtara News: जामताड़ा में एक व्यवसायी की दुकान पर फायरिंग, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने का आरोप

Jamtara News: जामताड़ा में एक व्यवसायी की दुकान पर फायरिंग, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने का आरोप

माना जा रहा है कि बदमाशों ने रंगदारी के लिए दहशत फैलाने की गरज से यह फायरिंग की है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamtara firing news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamtara: जामताड़ा जिले के मिहीजाम थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक व्यवसायी राजू प्रसाद की दुकान के बाहर दुकान को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है। गोली दुकान के शीशे को पार करते हुए दीवार पर जा लगी।

इस हमले में कारोबारी राजू प्रसाद बाल बाल बच गए हैं। माना जा रहा है कि बदमाशों ने रंगदारी के लिए दहशत फैलाने की गरज से यह फायरिंग की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपी का पता लगाने की कवायद शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना से इलाके के कारोबारियों में नाराजगी है। राजू प्रसाद जूता-चप्पल का कारोबार करते हैं।

Read also नहीं भाती थी हड़िया…खूब की पढ़ाई… बनी बेंगलुरू के बड़े अस्पताल की स्टाफ नर्स, पढें बिरहोर बालिका की सफलता की दास्तान

Related Articles