Home » Ramgarh Encounter : रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, पतरातु थाना प्रभारी भी घायल

Ramgarh Encounter : रामगढ़ के भुरकुंडा में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, पतरातु थाना प्रभारी भी घायल

by Birendra Ojha
Ramgarh Encounter
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के दोमुहानी पुल के समीप जंगल में सोमवार की सुबह पुलिस व अपराधियों में मुठभेड़ हो गई। इसमें राहुल दुबे गिरोह का एक अपराधी रेलीगढ़ा निवासी सन्नी सिंह घायल हो गया। वहीं अपरधियों की फायरिंग से पतरातु के थाना प्रभारी शिवलाल प्रसाद गुप्ता को हल्की चोट आई है। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग करना शुरू कर दिया था। इसमें थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए। वाहन के शीशे से उन्हें चोट लगी। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्टल, सात खोखा व बैग आदि बरामद किया है।


जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी अजय कुमार ने अपराधियों के विरुद्ध छापामारी करने के लिए एसआईटी का गठन किया था, जो लगातार छापेमारी कर रही है| इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य सन्नी सिंह भूरकुंडा क्षेत्र में अपने गिरोह के अपराधियों के साथ मिलकर पुनः इस क्षेत्र में कोई बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।

प्राप्त सूचना के आलोक में एसआईटी ने भूरकुंडा एंव पतरातू क्षेत्र में सघन छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम मे सूचना मिली कि भूरकुंडा स्थित दुमहान मंदिर के पास एक व्यक्ति है तथा उसकी गतिविधि संदिग्ध है। इस सूचना पर भूरकुंडा क्षेत्र अंतर्गत दुमुहाना मंदिर के पास तलाशी और छापेमारी की इस क्रम में अपराधी पुलिस की गाड़ी देखते ही पुलिस को लक्षित कर फायरिंग करने लगे, जिससे थाना प्रभारी पतरातू कि गाड़ी के शीशा और बम्फर मे गोली लगी।

इस पर थाना प्रभारी ने भी गोली मारी, जिसमें फायरिंग करने वाले अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी। इससे वह जख़्मी होकर गिर गया। पुलिस ने घटनास्थल पर ही बैंडेज-पट्टी कर जख़्मी हालत में उसे तुरंत सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा भेजा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे इलाके को सील करते हुए राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसपी अजय कुमार घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं।

Read Also- RANCHI NEWS : धुर्वा डैम में युवक ने किया सुसाइड, पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

Related Articles

Leave a Comment