Home » Jharkhand News: गर्मी छुट्टियों में लीजिए राजस्थान घूमने का मजा; रांची से अजमेर के लिए साप्ताहिक स्पेशल…कई और ट्रेनों की घोषणा

Jharkhand News: गर्मी छुट्टियों में लीजिए राजस्थान घूमने का मजा; रांची से अजमेर के लिए साप्ताहिक स्पेशल…कई और ट्रेनों की घोषणा

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : गर्मी की छुट्टियों में लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। अब रांची से अजमेर के बीच सीधी ट्रेन सेवा शुरू की जा रही है। यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से चलनी शुरू होगी, जिससे झारखंड और राजस्थान के बीच यात्रा आसान हो जाएगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 09619 अजमेर–रांची साप्ताहिक स्पेशल 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन हर शुक्रवार रात 11:05 बजे अजमेर से रवाना होगी और जयपुर होते हुए रविवार सुबह 7:30 बजे रांची पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09620 रांची–अजमेर साप्ताहिक स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन हर रविवार सुबह 10:50 बजे रांची से खुलेगी और सोमवार शाम 6:35 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी शामिल हैं, ताकि हर वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिल सके।

ट्रेन संख्या 09619 अजमेर रांची साप्ताहिक स्पेशल, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 17.04.2026 से 10.07.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को अजमेर से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का अजमेर प्रस्थान (शुक्रवार) 23:05 बजे, जयपुर आगमन 01:25 बजे प्रस्थान 01:35 बजे, गुना आगमन 09:10 बजे प्रस्थान 09:20 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 15:40 बजे प्रस्थान 15:50 बजे, चोपन आगमन 23:10 बजे प्रस्थान 23:40 बजे, गढ़वा रोड आगमन 02:15 बजे प्रस्थान 02:20 बजे, टोरी आगमन 04:43 बजे प्रस्थान 04:45 बजे, लोहरदगा आगमन 05:28 बजे प्रस्थान 05:30 बजे एवं रांची आगमन (रविवार) 07:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 09620 रांची- अजमेर साप्ताहिक स्पेशल, यात्रा प्रारंभ दिनांक 19.04.2026 से 12.07.2026 तक प्रत्येक रविवार को रांची से प्रस्थान करेगी। इस ट्रेन का रांची प्रस्थान (रविवार) 10:50 बजे, लोहरदगा आगमन 12:10 बजे प्रस्थान 12:12 बजे, टोरी आगमन 13:30 बजे प्रस्थान 13:32 बजे, गढ़वा रोड आगमन 15:10 बजे प्रस्थान 15:12 बजे, चोपन आगमन 17:10 बजे प्रस्थान 17:40 बजे, कटनी मुड़वारा आगमन 00:15 बजे प्रस्थान 00:25 बजे, गुना आगमन 07:25 बजे प्रस्थान 07:35 बजे, जयपुर आगमन 15:55 बजे प्रस्थान 16:05 बजे एवं अजमेर आगमन (सोमवार) 18:35 बजे होगा।

लंबी दूरी के यात्रियों को होगा लाभ

रेलवे के इस फैसले से खासकर झारखंड और राजस्थान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में भी यह ट्रेन सहायक होगी।

चेन्नई-बरौनी और एर्नाकुलम-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन भी

रेलवे ने इसके अलावा एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से बरौनी के बीच भी स्पेशल ट्रेन (06039/06040) चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 12 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच कुल तीन फेरे लगाएगी। वहीं एर्नाकुलम और मुजफ्फरपुर के बीच भी स्पेशल ट्रेन (06085/06086) चलाई जाएगी, जो अप्रैल महीने में तीन-तीन फेरे लगाएगी।

आसनसोल मंडल के स्टेशनों पर ठहराव

इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, जामताड़ा, मधुपुर और जसीडीह जैसे स्टेशनों पर होगा। इससे पूर्वी भारत के यात्रियों को भी अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

रेलवे का यह कदम गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उठाया गया है, जिससे यात्रियों को आरामदायक और सुगम यात्रा का विकल्प मिल सके।

Read Also: http://Indian Railway: रेलवे ने बदला प्लान, गोमो से बक्सर के बीच चलेगी नई ट्रेन

Related Articles