Home » Ghatshila News : ट्रेलर की चपेट में आने से घायल विक्रम मुंडा की कटक के मेडिकल कॉलेज में मौत

Ghatshila News : ट्रेलर की चपेट में आने से घायल विक्रम मुंडा की कटक के मेडिकल कॉलेज में मौत

Ghatshila News : मृतक के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था, जिस पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी।

by Rajesh Choubey
Railway track death, Govindpur,
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बाला एंड संस कंपनी के समीप मंगलवार की देर शाम हुई सड़क दुर्घटना ने बुधवार को एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने कटक के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को जैसे ही मृतक का शव गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, युवक विक्रम मुंडा अपने गांव के ही साथी तारक मुंडा के साथ किसी काम से बहरागोड़ा बाजार गया था।
बाजार से घर लौटने के क्रम में मंगलवार की शाम को पीछे से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस की मदद से दोनों को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।

प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बारीपदा और फिर वहां से कटक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हृदयविदारक घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया है। मृतक के बारे में मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था, जिस पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी। मृतक का मात्र महीने का एक छोटा बेटा है, जो अभी अपने पिता को ठीक से पहचान भी नहीं पाया था।
बुधवार को जब युवक का शव गांव पहुंचा, तो कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पाया। सबसे मार्मिक दृश्य तब देखने को मिला जब वृद्ध पिता टकटकी लगाए अपने कलेजे के टुकड़े के पार्थिव शरीर को निहार रहे थे। पिता की पथराई आंखें और खामोश चीखें वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर रही थीं।

Read Also: Ghatshila News : नशे के दुष्प्रभाव से सबसे ज्यादा युवा वर्ग हो रहे प्रभावित : ग्रामीण एसपी

Related Articles

Leave a Comment