Home » Jamshedpur News: परसुडीह मकदमपुर रेलवे फाटक पर बनेगा ओवर ब्रिज, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Jamshedpur News: परसुडीह मकदमपुर रेलवे फाटक पर बनेगा ओवर ब्रिज, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कार्यस्थल पर कितनी जमीन है। कहां से पुल का निर्माण होगा। कहां पहुंच मार्ग होगा। इसका जायजा लिया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
मकदमपुर रेलवे फाटक
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसूडीह मखदमपुर रेलवे फाटक पर वर्षों से लगने वाले भीषण आम की समस्या का समाधान होने वाला है। यहां रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। रेलवे के अधिकारियों ने इसके लिए तकनीकी मापी शुरू कर दी है। बुधवार को रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्य स्थल का जायजा लिया। कार्यस्थल पर कितनी जमीन है। कहां से पुल का निर्माण होगा। कहां पहुंच मार्ग होगा। इसका जायजा लिया गया।

इसके लिए मापी भी की गई। प्रस्तावित योजना के तहत यह ओवर ब्रिज गोल पहाड़ी काली मंदिर से शुरू होकर परसूडीह मुख्य मार्ग स्थित फाइव स्टार काली पूजा कमेटी तक बनाया जाएगा। निरीक्षण करने पहुंचे रेलवे के अधिकारी नक्शा लेकर पहुंचे थे। इस दौरान सड़क की चौड़ाई, ट्रैफिक फ्लो और आसपास के ढांचे का भी बारीकी से अध्ययन किया गया।

मापी के क्रम में अधिकारियों ने यह भी देखा कि निर्माण कार्य की जद में आने वाले रैयतदारों के घर दुकान और अन्य संपत्तियां क्या हैं। प्रभावित लोगों की सूची तैयार करने के साथ ही संभावित मुआवजे को लेकर प्रारंभिक डाटा जुटाया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के अनुमोदन के बाद भू अर्जन और मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी। यह ओवर ब्रिज प्रस्तावित होने से इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है।

Read also Jamshedpur Murder: जमशेदपुर में सामने आया हत्या का एक और मामला, फायरिंग में घायल युवक की TMH में मौत

Related Articles

Leave a Comment