Seraikela: सरायकेला जिले की खरसावां पुलिस ने निर्माण कंपनी के कर्मचारियों को धमका कर उनसे 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। यह ‘जंगल के आदमी’ नामक गिरोह है। पुलिस ने इस गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के पास से एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्तौल, दो कारतूस, तीन मोटरसाइकिलें और रंगदारी में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्हें एहसान अंसारी, समीर सामड, मुदस्सिर अंसारी, रविंद्र हाईबुरु, चंद्र मोहन बांकिरा उर्फ पांडू, दुर्गा चरण चाकी उर्फ राजन और असीम बारीक शामिल हैं। सभी सरायकेला के ही रहने वाले हैं। यह लोग पहले भी चोरी आर्म्स एक्ट और हत्या जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुके हैं। सभी का आपराधिक इतिहास है।
बताते हैं कि इन लोगों ने खरसावां थाना क्षेत्र के आमदा ओपी इलाके में पिताकलाग में बन रहे पुल निर्माण की साइट पर जाकर वहां के कर्मचारियों को धमकाया था और कर्मचारियों से ₹5 लाख की रंगदारी देने को कहा था। साइट इंचार्ज और मुंशी को फोन कर इन लोगों ने रंगदारी मांगी थी। खरसावां थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया और गिरोह का पर्दाफाश कर 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी को जेल भेज दिया गया है।
Read also Jamshedpur MLA Fund Scam: मानगो में विधायक निधि में गोलमाल, जानें कैसे जेई ही बन गया ठेकेदार

