Home » Palamu Crime: पलामू में प्रज्ञा केंद्र संचालक से ₹3 लाख रुपए की लूट, विरोध करने पर संचालक व उसके पति को मारी गोली

Palamu Crime: पलामू में प्रज्ञा केंद्र संचालक से ₹3 लाख रुपए की लूट, विरोध करने पर संचालक व उसके पति को मारी गोली

शमा परवीन और उसके पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
palamu crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu: पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में प्रज्ञा केंद्र संचालक शमा परवीन और उनके पति इसराफील से दो बाइक पर आए बदमाशों ने ₹3 लाख से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर शमा परवीन और उसके पति इसराफील को गोली मार दी। शमा परवीन के पैर में गोली लगी है, जबकि इसराफील का कान जख्मी हो गया है।

यह घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुटार में घटी है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शमा परवीन और उसके पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इसराफील ने बताया कि उनकी पत्नी शमा परवीन हुटार में प्रज्ञा केंद्र चलाती हैं। वह बरवाडीह की रहने वाली हैं। बताते हैं कि वह ₹3 लाख से भरा बैग लेकर हुटार जा रही थीं।

तभी रास्ते में दो बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें रोका और ₹3 लाख से भरा बैग लूट लिया। बैग लूट का विरोध करने पर फायरिंग की। इसमें शमा परवीन और इसराफील घायल हुए हैं। इसके बाद सभी बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रामगढ़ के थाना प्रभारी ओम प्रकाश शाह का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अपराधियों का पता लगाया जा रहा है।

Read also Seraikela News : आदित्यपुर के इंडो डेनिश टूल रूम में छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन, जाने क्या थी वजह

Related Articles

Leave a Comment