Home » Chaibasa College Bus Accident : चाईबासा में कॉलेज बस और डंपर की भिड़ंत, चालक सहित कई छात्र घायल

Chaibasa College Bus Accident : चाईबासा में कॉलेज बस और डंपर की भिड़ंत, चालक सहित कई छात्र घायल

by Rajeshwar Pandey
chaibasa school
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जैंतगढ़-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह 7.30 बजे एक हादसा हो गया। नोवामुंडी में कॉलेज बस और डंपर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें चालक समेत बस पर सवार कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए चंपुआ (ओडिशा) स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

यह हादसा नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर मानिकपुर में तीखे मोड़ पर हुआ है, जहां हादसे के बाद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई छात्रों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

Read Also- Palamu Robbery : पलामू में शिक्षक दंपती के घर डकैती, हथियारबंद अपराधियों ने पति-पत्नी को बंधक बना कर चार घंटे तक मचाया उत्पात

Related Articles