बोकारो : कोयला लदी मालगाड़ी MTPS के चार वैगन बुधवार को पटरी से उतर गए। इससे धनबाद बरकाकाना रेल खंड पर परिचालन बाधि बाधित हो गया। रेल अधिकारी इसे् दुरुस्त करने में लगे हैं। घटना धनबाद रेल मंडल पूर्व मध्य रेलवे (ECR) के डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन के पास हुई । हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया।
कोयला लोड मालगाड़ी स्पीड में गुजर रही थी। डुमरी बिहार स्टेशन के पास बने यार्ड लाइन नंबर 7 में इसके चार बोगी डिरेल्ड हे गए। बताया जा रहा है कोयला लोड मालगाड़ी लोडिंग प्वाइंट से कोयला लेकर मेजिया थर्मल पॉवर स्टेशन (MTPS) पश्चिम बंगाल जा रही थी। यह डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन से 7:26 बजे खुली ही थी। वहीं 7 बजकर 29 मिनट में अचानक मालगाड़ी के चार वैगन बेपटरी हो गए। जिससे बोगी नंबर 7 और 8 बिजली के खंभे से टकरा गई और दो पोल उखड़कर वैगन के ऊपर चला गए। घटना के बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया।
रेल अधिकारियों की टीम यातायात सामान्य करने में जुटी
डुमरी बिहार रेलवे स्टेशन प्रबंधक पीपी टोप्पो व ट्रैफिक इंस्पेक्टर अवधेश कुमार राम क्षति का आकलन और रेलवे लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं। धनबाद रेल मंडल के वरीय अधिकारियों को घटना को लेकर सूचित किया गया है। इस रूट पर रेल परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। कुछ ट्रेनें को बीच में ही रोक दी गई हैं। इसके रूट डायवर्ट किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हलांकि सूचना मिलते ही धनबाद रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीमें घटना स्थल पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है।
रेल सेवा शीघ्र नियमित करने के लिए अधिकारी युद्ध स्तर पर ट्रैक को खाली कराने और वैगनों को वापस पटरी पर लाने के काम में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि लाइन को दुरुस्त करने एवं रेल यातायात सामान्य करने में कुछ घंटों का समय लग सकता है। दुर्घटना की जांच को लेकर रेलवे ने टीम का गठन किया है।
Read Also:http://Ramgarh में पांडे गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार; व्यवसायियों को धमकाकर वसूलते थे रंगदारी

