Home » Ramgarh में पांडे गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार; व्यवसायियों को धमकाकर वसूलते थे रंगदारी

Ramgarh में पांडे गिरोह के दो शूटर गिरफ्तार; व्यवसायियों को धमकाकर वसूलते थे रंगदारी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़। रामगढ़ कोयलांचल क्षेत्र में संगठित अपराधी गिरोह की सक्रियता थमने का नाम ही नहीं ले रही। ऊपर से और नए गिरोह का उदय हो रहा है। पुलिस भी संगठित अपराधी गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखे हुए है। व्यवसायियों को पांडे गिरोह के नाम पर धमकाने वाले और रंगदारी वसूलने वाले दो शूटरों को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बुधवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पांडे गिरोह के शूटर रामगढ़ शहर के कैंटोनमेंट स्टाफ क्वार्टर निवासी बादल कुमार, पिता गुड्डू राम और पतरातू थाना क्षेत्र के पीटीपीएस हेसला निवासी सोनू नंदी पिता स्वर्गीय मनोरंजन नंदी को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो देसी पिस्तौल, 9 एमएम की तीन गोली, एक पल्सर मोटरसाइकिल और दो एंड्राइड मोबाइल जब्त किया गया है।

एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए अपराधी

रामगढ़ थाना क्षेत्र के अरगड्डा रोड में पुलिस एंटी क्राइम चेकिंग कर रही थी। एसपी ने बताया कि इसी दौरान मंगलवार रात लगभग 2:30 बजे बड़का चुम्मा जाने वाली सड़क के चौराहे पर एक पल्सर बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखा। पुलिस ने जब उन्हें रोका तो उन्होंने भागने की कोशिश की। उन दोनों को पुलिस ने पकड़ा। जब उनकी तलाशी दी गई तो दोनों के पास 9 एमएम का पिस्तौल और तीन गोली मिली। उन लोगों ने बताया कि वे पांडे गिरोह के लिए काम करते हैं।

पांडे गिरोह के लिए करते हैं वसूली

बादल और सोनू नंदी ने पूछताछ के दौरान यह बताया कि वे लोग पांडे गिरोह के लिए रंगदारी वसूली का काम करते हैं। वे ठेकेदारों, व्यापारियों, डीओ होल्डर को पहले धमकी देते हैं और रंगदारी मांगते हैं। अगर रंगदारी नहीं मिली तो पिस्तौल का भय दिखाकर वसूली करते हैं। वे लोग गोलीबारी करने से भी पीछे नहीं हटते हैं। इसी फिराक में वे दोनों निकले थे और पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना सफल नहीं हो पाई।

इस एंटी क्राइम चेकिंग में डीएसपी मुख्यालय चंदन कुमार वत्स, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे, सब इंस्पेक्टर रोशन बाड़ा, सुमंत कुमार राय, दीपक रजक, मनीष कुमार सिंह, बीरबल हेंब्रम, मंजेश कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे।

Read Also: http://Jharkhand Cabinet: झारखंड में बने अवैध मकान होंगे नियमित, कैबिनेट की बैठक में 53 प्रस्तावों पर मुहर


Related Articles

Leave a Comment