Home » Ghatshila News : मंदिर में पूजा अर्चना कर बंगाली समुदाय के लोगों ने मनाया बंगला नववर्ष

Ghatshila News : मंदिर में पूजा अर्चना कर बंगाली समुदाय के लोगों ने मनाया बंगला नववर्ष

Ghatshila News : रंकिणी मंदिर में सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ देखने को मिली। मंदिर में सुबह से लोग नहा धोकर एवं नये वस्त्र धारण कर मंदिर पहुंचने लगे थे।

by Rajesh Choubey
Ghatshila Bengali New Year Poila Boishakh Temple Celebration
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : बंगाली समुदाय का पोएला बैशाख बुधवार को घाटशिला अनुमंडल में विभिन्न कार्यक्रम के बिच धुमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समुदाय के लोगों ने नए वर्ष का शुभारंभ मंदिरों में पूजा अर्चना कर किया।

इस मौके पर घाटशिला के रंकिणी मंदिर में सबसे ज्यादा भक्तों की भीड़ देखने को मिली। मंदिर में सुबह से लोग नहा धोकर एवं नये वस्त्र धारण कर मंदिर पहुंचने लगे थे। इस बीच रंकिणी मंदिर में मंदिर के पुजारी वि‌धि विधान से पूजा अर्चना कराते नजर आए। लोगों ने एक दूसरे को नए साल की शुभाकामना दी। दूसरी ओर घाटशिला रंकिणी मंदिर परिसर में गौरी कुंज उन्नयन समिति की ओर से समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी के नेतृत्व में शरबत वितरण के साथ साथ सैंकड़ों लोगों के बीच बंगला पुस्तक का भी वितरण किया गया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रदीप कुमार बालमुचू ने पुस्तक वितरण करते हुए कहा कि बंगला नववर्ष सभी के लिए बेहतर कल लेकर आए, यही उनकी कामना है। उन्होने कहा कि हर भाषा के लोग अपनी मात़ृभाषा को आगे बढ़ना देखना चाहते हैं, उसी प्रकार बंगला भाषा का समुचित विकास हो, यही उनकी कामना है, बंगला भाषा के विकास को लेकर वह प्रयास करेंगे। तापस चटर्जी ने कहा कि बंगला भाषा के विकास को लेकर वह शुरु से ही प्रयासरत रहे हैं, इसको लेकर ही पुस्तक का वितरण किया जा रहा है। उन्होने बंगला भाषा के विकास को लेकर समाज के लोग लगातार आंदोलनरत हैं और इसका परिणाम आगे देखने को मिलेगा। इस मौके पर साधु चरण पाल, उत्तम सिंहा, कंचन कर,प्रदीप भद्र समेत कई लोग रंकिणी मंदिर परिसर में मौजूद थे। पोएला बैशाख के शुभ अवसर पर बिश्वनाथ मन्दिर दाहीगोड़ा में राहगीरों के बीच शरबत वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में शंखु दास, शक्ति प्रसाद धल, दिल बहादुर, विश्वकर्मा प्रसाद, दीपक बेरा, देबु, जोगा घोष, उत्तम दास, अमित राय आदि का योगदान रहा।

Read Also: Ghatshila News: सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला में मनाई गई भारत रत्न डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती

Related Articles