Home » Bahragora Bomb: बहरागोड़ा में मिले तीसरे बम को डिफ्यूज करने की तैयारी, सेना की टीम ने संभाला मोर्चा

Bahragora Bomb: बहरागोड़ा में मिले तीसरे बम को डिफ्यूज करने की तैयारी, सेना की टीम ने संभाला मोर्चा

सेना के बम निरोधक दस्ता और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु का बारीकी से निरीक्षण किया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बहरागोड़ा के पानीपड़ा–नागुड़साई गांव के पास सुवर्णरेखा नदी किनारे तीसरे संदिग्ध बम मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही भारतीय सेना की एक विशेष टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी।सेना के बम निरोधक दस्ता और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु का बारीकी से निरीक्षण किया।

टीम द्वारा पूरे इलाके को सील कर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। जांच के बाद टीम अपनी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेजेगी, जिसके आधार पर बम को निष्क्रिय करने की आगे की कार्रवाई की जाएगी।बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से नदी किनारे विशाल आकार की बम जैसी वस्तु मिलने के बाद स्थानीय लोग भय के साए में जी रहे हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को रांची से सेना की टीम बहरागोड़ा पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।सेना की टीम का नेतृत्व कर रहे कैप्टन आयुष कुमार सिंह ने बताया कि पहली नजर में यह वस्तु जिंदा बम जैसी प्रतीत हो रही है। हालांकि इसके प्रकार, क्षमता और उत्पत्ति को लेकर विस्तृत जांच जारी है। उन्होंने स्थानीय थाना प्रभारी को अवगत कराते हुए कहा कि पूरी रिपोर्ट सैन्य मुख्यालय भेजी जाएगी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई होगी।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी किनारे इस तरह का खतरनाक विस्फोटक मिलना बेहद चिंताजनक है। वहीं प्रशासन और पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। सेना की ओर से स्थानीय लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे बम के पास न जाएं और न ही उसे छूने की कोशिश करें।

किसी भी तरह की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल पूरे इलाके को संवेदनशील मानते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।अब सभी की नजर सेना की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सके कि यह विस्फोटक कहां से आया और कितना खतरनाक है।

Related Articles

Leave a Comment