लातेहार। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत की हद हो गई। गुरुवार की रात एक आदिवासी युवती शादी समारोह में आई थी। इस क्रम में पांच युवकों ने उसे अगवा कर लिया। जंगल ले गए और फिर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद आरोपियों ने युवती को धमकी देकर जंगल में ही छोड़ दिया। देर रात किसी तरह युवती अपने रिश्तेदारों के घर पहुंची। उनलोगों से पूरी घटना की जानकारी दी। शनिवार को उसके स्वजन उसे लेकर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने क्रिया दिखाते हुए चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि अभी नहीं की गई है।
पुलिस ने भरोसा दिलाया- जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे सभी आरोपी
पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और हर स्तर से त्वरित कार्रवाई कर रही है। परिजनों को भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। युवती के साथ हुई घिनौनी वारदात से लोगों में आक्रोश है। पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Read Also: http://Jamshedpur Fire : सोनारी में AC ब्लास्ट से लगी आग, 5 मंजिला अपार्टमेंट में मची अफरा-तफरी

