Home » Ghatshila News: मऊभंडार में ड्रग्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 5 युवकों के पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

Ghatshila News: मऊभंडार में ड्रग्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 5 युवकों के पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद

सभी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

by Rajesh Choubey
Ghatshila Drug Bust
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : मऊभंडार ओपी क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा मंगलवार को एसडीपीओ अजीत कुजूर ने प्रेस वार्ता के दौरान अपने कार्यालय कक्ष में किया। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मऊभंडार पुलिस ने ड्रग्स के धंधे से जुड़े 5 युवकों को गिरफ्तार कर उन लोगों के पास से 58 पुड़िया ब्राउन शुगर भी जब्त किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों में कुछ ड्रग्स की सप्लाई से जुड़े हैं, जबकि, कुछ इसके सेवन में लिप्त बताए जा रहे हैं।

पुलिस को फिलहाल इस मामले में पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं। इसके निशानदेही पर अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय है। इस क्षेत्र में मादक पदार्थ की बिक्री तथा सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। यह सभी युवक आदित्यपुर और सरायकेला से ब्राउन शुगर लाकर यहां के स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों के बीच सप्लाई किया करता था। ताकि कम उम्र के बच्चे इसके सेवन की गिरफ्त में आ जाएं और इनका कारोबार घाटशिला जैसे छोटे क्षेत्र में भी चलने लगे।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सुजीत राणा, करण व्यास, अर्जुन व्यास, सौरभ दत्ता एवं संजय दत्ता यह सभी युवक मऊभंडार ए ब्लॉक तथा मनोहर कॉलोनी के निवासी शामिल है।

किसके पास से कितनी मिली ब्राउन शुगर

-सुजीत राणा के पास से ब्राउन शुगर की 15 पुड़िया वजन करीब 2.2 ग्राम।
-करण व्यास के पास से ब्राउन शुगर की 12 पुड़िया वजन करीब 1.960 ग्राम।
-अर्जुन व्यास के पास से ब्राउन शुगर की 13 पुड़िया वजन करीब 2 ग्राम।
-सौरभ दत्ता के पास से 8 पुड़िया ब्राउन शुगर वजन करीब 1.48 ग्राम।
-संजय दत्ता के पास से ब्राउन शुगर की 10 पुड़िया वजन करीब 1.470 ग्राम।

-पांचों युवकों के पास से ब्राउन शुगर की कुल 58 पुड़िया जप्त की गई है जिसका कुल वजन करीब 9.380 ग्राम है।

छापामारी दल में यह थे शामिल

छापामारी दल में प्रखंड विकास पदाधिकारी घाटशिला युनिका शर्मा, मऊभंडार ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता, एसआई मुकूट आईद, एएसआई मार्सेज हेरेज, चतरगुन राउत, विकास विरहोर आदि टीम में शामिल थे।

Read Also: Ranchi News : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, रांची के अस्पताल में भर्ती

Related Articles

Leave a Comment