Home » Dhanbad Dog Attack : धनबाद में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने नोंच डाला, मौत

Dhanbad Dog Attack : धनबाद में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने नोंच डाला, मौत

by Rakesh Pandey
Dhanbad Dog Attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिला अंतर्गत केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बसरिया में दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार की सुबह बसरिया के चार नंबर में घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय अंकित यादव पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया और उसे बुरी तरह से नोंच डाला। इससे बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया।


घटना के संबंध में बच्चे के पिता कुंदन यादव ने बताया कि बच्चा घर के बाहर खेल रहा था और अन्य लोग काम में लगे हुए थे। इसी बीच कुत्ता आया और बच्चे को घसीट कर कुछ दूर तक ले गया। इस दौरान बच्चे को कुत्ते ने काट कर लहूलुहान कर दिया। जब परिवार के लोगों को जानकारी मिली तो वे लोग कुत्ते के पीछे दौड़े। तब तक कुत्ता बच्चे को बुरी तरह नोंच चुका था। परिजन बच्चे को लेकर तुरंत स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Read Also- Palamu Road Accident: पलामू की सुल्तानी घाटी में कार की टक्कर से बाइक सवार टायर दुकानदार की मौत

Related Articles