RANCHI: 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से बहस रखी गई, जबकि बचाव पक्ष की दलीलें पहले ही पूरी हो चुकी हैं। कोर्ट ने रिटर्न आर्ग्युमेंट के लिए 8 मई की तारीख तय की है। मामले में अभी आरोप गठन की प्रक्रिया बाकी है।
इससे पहले 5 दिसंबर 2025 को हेमंत सोरेन ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप मुक्त करने की याचिका दाखिल की थी। जांच के दौरान ईडी ने कई स्थानों पर छापेमारी की और कई लोगों को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया। एजेंसी ने मुख्यमंत्री समेत करीब डेढ़ दर्जन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। गौरतलब है कि 31 जनवरी 2024 को ईडी ने पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। बाद में 28 जून 2024 को उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।

