Home » Dhanbad News: टेम्पो की टक्कर के बाद बवाल, पुटकी में मारपीट; युवक घायल

Dhanbad News: टेम्पो की टक्कर के बाद बवाल, पुटकी में मारपीट; युवक घायल

पुटकी मोड़ स्थित एक दुकान के पास टेम्पो चालक ने दुकानदार अजय भगत को टक्कर मार दी, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : पुटकी थाना क्षेत्र के पुटकी मोड़ पर सोमवार देर रात एक मामूली सड़क हादसा देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। टेम्पो की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दुकानदार के पुत्र शुभम भगत गंभीर रूप से घायल हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, पुटकी मोड़ स्थित एक दुकान के पास टेम्पो चालक ने दुकानदार अजय भगत को टक्कर मार दी, जिससे उनके हाथ में चोट लग गई।

जब अजय भगत ने इसका विरोध किया तो टेम्पो चालक ने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में दर्जनों लोग वहां पहुंच गए और दुकान पर हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी।इस दौरान अजय भगत के पुत्र शुभम भगत के सिर पर गंभीर चोट लगी।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर सात टांके लगाए हैं। फिलहाल उसका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुटकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है

Related Articles

Leave a Comment