Home » Jharkhand Government Scheme : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 51 लाख लाभुकों को जल्द मिलेगी राशि, अमाउंट ट्रांसफर की तैयारी

Jharkhand Government Scheme : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 51 लाख लाभुकों को जल्द मिलेगी राशि, अमाउंट ट्रांसफर की तैयारी

by Nikhil Kumar
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को इस माह एक साथ दो महीने—अप्रैल और मई की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर करने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, योजना के तहत प्रतिमाह 2500 रुपये दिए जाते हैं। इस बार दोनों महीनों की किस्त एक साथ मिलने से लाभुकों को कुल 5000 रुपये की राशि प्राप्त होगी, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगा।


सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की ओर से इस सप्ताह सभी जिलों को लगभग 8500 करोड़ रुपये आवंटित किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू की गई है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के सितंबर तक के भुगतान के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। यानी जिलों को एकमुश्त छह माह की राशि दी जा रही है, ताकि भुगतान में किसी तरह की देरी न हो।


राशि आवंटन के बाद राज्य के करीब 51 लाख लाभुकों के बैंक खातों में इसी महीने पैसे ट्रांसफर किए जाने की तैयारी है। सरकार का लक्ष्य है कि योजना की राशि समय पर सीधे लाभुकों तक पहुंचे और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। सरकार के इस कदम से बड़ी संख्या में महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Read Also- Jamshedpur News : जमशेदपुर में डॉक्टर के चैंबर में घुस कर मारपीट, इलाज को लेकर विवाद के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा

Related Articles

Leave a Comment