Home » चाईबासा रेलवे स्टेशन के शताब्दी दिवस पर मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा- हम तीसरी लाइन और चौथी के लिए जमीन देंगे, लेकिन…

चाईबासा रेलवे स्टेशन के शताब्दी दिवस पर मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा- हम तीसरी लाइन और चौथी के लिए जमीन देंगे, लेकिन…

इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा देश को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला चक्रधरपुर रेल मंडल का चाईबासा रेल खंड है, लेकिन आज भी यात्री सुविधाओं पूरी तरह से वंचित है।

by Reeta Rai Sagar
Chaibasa Railway News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के चाईबासा रेलवे स्टेशन की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को शताब्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरूवा मुख्य रूप से उपस्थित थे। समारोह में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुड़िया, सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, सीपीएम कैलाश चंद्र मिश्रा ने शिरकत की।

इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरूवा ने कहा देश को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला चक्रधरपुर रेल मंडल का चाईबासा रेल खंड है, लेकिन आज भी यात्री सुविधाओं पूरी तरह से वंचित है। चाईबासा देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि यहां की जनता के लिए रेल मंत्रालय सुविधा दे, हम तीसरी लाइन और चौथी के लिए जमीन देंगे। लेकिन, रेलवे को तीन पीढ़ी तक नौकरी देनी होगी।

एकता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश

इस अवसर पर केक काटकर व गुब्बारे उड़ाकर एकता व अखंडता और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सफल प्रतिभागी स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। शताब्दी दिवस पर हर्ष व उल्लास और धूमधाम से मनाया गया।

डीआरएम तरुण हुड़िया ने कहा कि चाईबासा बहुत पुराना रेलवे स्टेशन है और विकसित भारत के लिए अहम है। कार्यक्रम में चाईबासा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय चौबे, रेलवे विभाग के वरीय अधिकारी और रेलवे पुलिस सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Also Read: स्वास्थ्य मंत्री के बयानों से गरमाई झारखंड-बिहार की सियासत

Related Articles