Home » Dhanbad News: बंद सड़क पर अनशन पर बैठे विधायक राज सिन्हा; कहा- नहीं खुली तो आंदोलन होगा तेज

Dhanbad News: बंद सड़क पर अनशन पर बैठे विधायक राज सिन्हा; कहा- नहीं खुली तो आंदोलन होगा तेज

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद। धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू कराने की मांग को लेकर धनबाद विधायक राज सिन्हा ने 24 घंटे का अनशन शुरू कर दिया है। वे बंद सड़क पर ही केंदुआडीह मुख्य मार्ग पर अनशन कर रहे हैं। उनके इस आंदोलन में प्रभावित लोगों का भरपूर साथ मिल रहा है। विधायक ने चेतावनी दी कि अनशन के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

धरना स्थल पर मौजूद व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द सड़क खोलने की मांग की। उनका कहना है कि मार्ग बंद रहने से व्यापार, यातायात और आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

धरना स्थल पर जुटे व्यवसायी संगठनों एवं आमलोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। अनशन में केंदुआ, लोयाबाद, पुटकी, तेतुलमारी समेत आसपास के इलाकों के लोग भी शामिल हुए। समर्थकों की भारी भीड़ के कारण आंदोलन ने जनआंदोलन का रूप ले लिया है।

कुछ दिन पहले जिला प्रशासन द्वारा हाई लेवल बैठक कर बंद सड़क पर समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद विधायक ने अपना अनिश्चितकालीन धरना स्थगित कर दिया था। लेकिन बैठक नहीं होने और प्रशासन व बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं किए जाने पर विधायक ने दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया। भूधंसान एवं गैस लीक की शिकायत मिलने के बाद सड़क को बंद किया गया है।

प्रशासन और राज्य सरकार पर निष्क्रियता का लगाया आरोप

विधायक ने प्रशासन और राज्य सरकार पर निष्क्रिय रहने का आरोप लगाया। कहा कि हाल ही में माडा द्वारा भू-धंसान क्षेत्र के पास खुदाई की गई, लेकिन वहां किसी बड़े खतरे जैसी स्थिति नहीं दिखी। ऐसे में सड़क बंद रखने के पीछे साजिश की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

धरना स्थल पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि सड़क बंद होने से हजारों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। यह मार्ग धनबाद, बोकारो, रांची और जमशेदपुर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण लाइफलाइन है, लेकिन करीब एक महीने से सड़क बंद रहने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Read Also : Indian Innovation: नीति आयोग फेलोशिप से शुरू हुआ सफर; अब राष्ट्रीय मंच पर चमका Koderma का युवा वैज्ञानिक कुणाल

Related Articles

Leave a Comment