Home » RANCHI NEWS : विद्यानगर में बहू ने ससुर की कर दी हत्या, जानें क्या थी वजह

RANCHI NEWS : विद्यानगर में बहू ने ससुर की कर दी हत्या, जानें क्या थी वजह

महिला और उसके ससुर के बीच अक्सर होता था विवाद

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित विद्यानगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक बहू ने अपने ससुर की हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार बुजुर्ग की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। शुरुआती जांच के दौरान घर के सदस्यों के बयानों में विरोधाभास मिलने पर पुलिस को बहू पर शक हुआ। पूछताछ में यह सामने आया कि महिला और उसके ससुर के बीच अक्सर विवाद होता था। बताया जा रहा है कि घटना के दिन दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद गुस्से में आकर महिला ने तकिये से ससुर का मुंह दबा दिया। दम घुटने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Comment