Home » Seraikela News: सरायकेला में 13 मई को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Seraikela News: सरायकेला में 13 मई को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 1000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये से 45 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, सरायकेला में 13 मई 2026 (बुधवार) को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें सरायकेला–खरसावां और जमशेदपुर में विभिन्न कंपनियों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि रोजगार मेले में अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड, बीएन ट्रैक्टर्स, छवि कंस्ट्रक्शन, यूनाइटेड एयर एक्सप्रेस, फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड, यूनिक सॉल्यूशन, संजीव रमन सिक्योरिटी, युवा शक्ति फाउंडेशन और टैलेंटनेक्शा सर्विसेज जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी।मेले के माध्यम से क्वालिटी इंस्पेक्टर, सेफ्टी सुपरवाइजर, फर्नेस ऑपरेटर, मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, लैब असिस्टेंट, फोरमैन, फिटर, एचएमसी/वीएमसी ऑपरेटर, मेंटेनेंस इंजीनियर, क्वालिटी इंजीनियर, सेल्समैन, टेलीकॉलर, ऑटोमोबाइल मैकेनिक, स्टोर कीपर, सिक्योरिटी गार्ड और ड्राइवर समेत 1000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।

मिलेगा 15 हजार रुपये से 45 हजार रुपये वेतन

अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये से 45 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनियों की ओर से निःशुल्क बस सेवा, कैंटीन सुविधा, पीएफ, ईएसआईसी, इंसेंटिव और अन्य लाभ भी उपलब्ध कराए जाएंगे। योग्यता और आयु सीमारोजगार मेले में 18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास से लेकर 10वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीटेक और एमबीए तक निर्धारित की गई है।इच्छुक नए एवं अनुभवी उम्मीदवार अपने बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि पर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। जिला नियोजन विभाग ने स्पष्ट किया है कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी।

Related Articles

Leave a Comment