Home » मानगो फ्लाईओवर कंपनी के दो कर्मियों का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

मानगो फ्लाईओवर कंपनी के दो कर्मियों का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार

घटना 14-15 मई की रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर निर्माण कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर विजय कुमार ओझा और असिस्टेंट मैनेजर डिमना रोड स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग के पास मौजूद थे।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र में अपहरण और रंगदारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगी कंपनी के दो कर्मियों का अपहरण कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपहृत कर्मियों को सुरक्षित बरामद कर लिया।घटना 14-15 मई की रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, फ्लाईओवर निर्माण कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर विजय कुमार ओझा और असिस्टेंट मैनेजर डिमना रोड स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग के पास मौजूद थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की सफेद बोलेरो से पहुंचे पांच युवकों ने दोनों को घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट करने के बाद दोनों को जबरन वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए।

अपहरण के बाद आरोपियों ने कंपनी कर्मियों से 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही उलीडीह ओपी पुलिस हरकत में आई और तत्काल छापेमारी अभियान शुरू किया गया।पुलिस को जांच के दौरान सूचना मिली कि दोनों कर्मियों को मानगो के गौड़ बस्ती इलाके में बंधक बनाकर रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को सुरक्षित मुक्त करा लिया।मामले में पुलिस ने शिवा गौड़, नितेश गोप, आकाश प्रधान, देवाशीष गोप और शैलेश गोप को गिरफ्तार किया है।

घटना में प्रयुक्त वाहन भी जब्त

सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। विजय कुमार ओझा के बयान पर पुलिस ने अपहरण, रंगदारी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सफेद बोलेरो वाहन भी बरामद किया है, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसके अलावा पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

घटना के बाद इलाके में दहशत

देर रात हुई इस घटना के बाद फ्लाईओवर निर्माण कंपनी के अन्य कर्मियों में दहशत फैल गई थी। इसके बाद कंपनी कर्मियों ने उलीडीह ओपी पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपहृत कर्मियों को छुड़ाया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Comment