Home » Potka Murder : पोटका में मामूली विवाद में पिता को मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Potka Murder : पोटका में मामूली विवाद में पिता को मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

रविवार से ही पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश, कई जगह की गई थी छापेमारी

by Mujtaba Haider Rizvi
सीतारामडेरा में युवक गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के चमाईजोड़ी गांव में पिता की हत्या करने के आरोपी विजय पात्रो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विजय पात्रो को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विजय पात्रो ने शनिवार को घर में ही अपने पिता अनिरुद्ध पात्रो की हत्या कर दी थी।

भाई ने दर्ज कराया था केस

इस घटना की जानकारी अनिरुद्ध पात्रो के दूसरे बेटे अजय पात्रो ने पुलिस को दी थी। अजय पात्रो ने पुलिस को बताया था कि शनिवार 16 मई को उसके पिता और भाई विजय पात्रो के बीच झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े में विजय पात्रो ने आपा खो दिया। वह हिंसक हो गया। उसकी आंखों में खून उतर आया और उसने अपने पिता अनिरुद्ध पात्रो को पीट-पीट कर मार डाला।

गांव में ही छिपा था पिता की हत्या का आरोपी

पुलिस ने इस मामले में शव का पोस्टमार्टम कराया था। वह आरोपी विजय पात्रो की तलाश कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि विजय पात्रो गांव में ही छिपा हुआ है। इस पर पोटका थाना पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Comment