Home » RANCHI NEWS: झारखंड पुलिस के 148 पुलिसकर्मियों को एसीपी और एमएसीपी का मिलेगा लाभ, देखें लिस्ट

RANCHI NEWS: झारखंड पुलिस के 148 पुलिसकर्मियों को एसीपी और एमएसीपी का मिलेगा लाभ, देखें लिस्ट

निर्णय वित्त विभाग के निर्धारित नियमों और स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा के आधार पर लिया गया

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड पुलिस के 148 पुलिसकर्मियों को एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन (एसीपी) और मोडिफाइड एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन (एमएसीपी) का लाभ मिलेगा। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार 12/24 वर्ष तथा 10/20/30 वर्षों की नियमित सेवा पूरी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को वित्तीय उन्नयन का लाभ दिया जाएगा।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि यह निर्णय वित्त विभाग के निर्धारित नियमों और स्क्रीनिंग समिति की अनुशंसा के आधार पर लिया गया है। जिन पुलिसकर्मियों के नाम सूची में शामिल हैं, उन्हें उनके सेवा अवधि के अनुसार एसीपी और एमएसीपी का लाभ स्वीकृत किया गया है।

READ ALSO: Jamshedpur News : युवती को अंधेरे में रखकर विवाहित व्यक्ति ने कर ली दूसरी शादी, दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाला

Related Articles

Leave a Comment