Home » Jamshedpur Theft: भालूबासा में बेंगलुरु में है परिवार, बंद मकान से लाखों के नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

Jamshedpur Theft: भालूबासा में बेंगलुरु में है परिवार, बंद मकान से लाखों के नकदी व जेवरात ले उड़े चोर

पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा, फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी पहुंची

by Mujtaba Haider Rizvi
bhalubasa theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा रोड नंबर 9 में एक मकान में चोरी हुई है। चोर मकान में घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नकदी व लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार की दोपहर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी मौके पर पहुंची

फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। मौके से कई साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। जिस मकान में चोरी हुई है, वह मकान पीके पटनायक का है। बताते हैं कि वह अपनी बेटी के पास बेंगलुरु में हैं। घटना की जानकारी उनको दे दी गई है।

8 मई को बेंगलुरु गए थे मकान मालिक

वह 8 मई को बेंगलुरु गए थे। इस दौरान मकान बंद पड़ा था। तभी चोरों ने मकान को निशाना बनाया। मंगलवार को जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा। तब उन्होंने फोन कर पीके पटनायक को इसकी जानकारी दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में लोग अंदर घुसे तो देखा पूरा सामान बिखरा हुआ है। लोगों का आरोप है कि पुलिस इन दिनों रात्रि गश्त नहीं कर रही है। इसी के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं।

Read also Jharkhand Politics: राहुल गांधी से मिले स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, कांग्रेस में अंदरूनी उथल-पुथल पर चर्चा तेज

Related Articles

Leave a Comment