Home » Chaibasa News : लंबित ओटी भुगतान के समाधान की दिशा में बड़ी पहल, रेलवे बोर्ड ने दिए 24 करोड़

Chaibasa News : लंबित ओटी भुगतान के समाधान की दिशा में बड़ी पहल, रेलवे बोर्ड ने दिए 24 करोड़

रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे को लंबित ओटी भुगतान के लिए 24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड उपलब्ध करा दिया, जिससे भुगतान का रास्ता साफ हो गया है।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के रनिंग कर्मचारियों के वर्ष 2022-23 के लंबित ओटी भुगतान के मामले में बड़ी पहल हुई है। रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे को लंबित ओटी भुगतान के लिए 24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड उपलब्ध करा दिया है, जिससे भुगतान का रास्ता साफ हो गया है।

जानकारी के अनुसार हाल ही में एनएफआईआर की रेलवे बोर्ड के साथ हुई पीएनएम बैठक में मेंस कांग्रेस के महासचिव एवं एनएफआईआर के सहायक महामंत्री एस.आर. मिश्रा ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण के दौरान चेयरमैन, रेलवे बोर्ड के समक्ष चक्रधरपुर मंडल के रनिंग कर्मचारियों के लंबित ओटी भुगतान का मामला रखा और इसके लिए मंडल को अतिरिक्त फंड उपलब्ध कराने की जोरदार मांग की थी।

इसी प्रयास का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। रेलवे बोर्ड ने दक्षिण पूर्व रेलवे को 24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड जारी कर दिया है। मेंस कांग्रेस ने उम्मीद जताई है कि इस राशि के मिलने के बाद 2022-23 के लंबित ओटी भुगतान की प्रक्रिया में तेजी आएगी और कर्मचारियों को उनकी मेहनत की पूरी कमाई मिलेगी।

मेंस कांग्रेस ने कहा है कि एनएफआईआर के महासचिव डॉ. एम. रघुवैया और सहायक महामंत्री एस.आर. मिश्रा के नेतृत्व में चक्रधरपुर मंडल के रनिंग कर्मचारियों के हक के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रहेगा। संगठन ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे एसईआरएमसी पर विश्वास बनाए रखें।

संगठन ने कहा कि प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन अब समाधान का रास्ता स्पष्ट हो चुका है और जल्द ही कर्मचारियों को उनका बकाया भुगतान मिल जाएगा।

Read Also Chaibasa News : 77वें वन महोत्सव पर केनके प्राथमिक विद्यालय में विधायक ने किया पौधारोपण

Related Articles

Leave a Comment