Home » RANCHI NEWS: मुख्यमंत्री के विदेश दौरे और निवेश दावों को लेकर बीजेपी का हमला, सरकार पर जनता को भ्रमित करने का लगाया आरोप

RANCHI NEWS: मुख्यमंत्री के विदेश दौरे और निवेश दावों को लेकर बीजेपी का हमला, सरकार पर जनता को भ्रमित करने का लगाया आरोप

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की

by Vivek Sharma
RANCHI: भाजपा ने हेमंत सोरेन के विदेशी दौरों और निवेश दावों पर सवाल उठाते हुए सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेशी दौरों और निवेश दावों को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस वार्ता में सरकार से विदेश यात्राओं और उनसे जुड़े निवेश प्रस्तावों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की स्वीडन, स्पेन, दावोस और ब्रिटेन यात्राओं को निवेश यात्रा के रूप में प्रचारित किया गया, लेकिन जमीन पर कोई ठोस परिणाम नहीं दिख रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बड़े निवेश और लाखों रोजगार के दावे कर जनता को भ्रमित किया। भाजपा नेता ने कहा कि सरकार ने स्वीडन और स्पेन दौरे के बाद 3000 से 4000 करोड़ निवेश प्रस्ताव आने की बात कही थी, जबकि दावोस और ब्रिटेन यात्रा के बाद 1.27 लाख करोड़ निवेश और 46,500 रोजगार सृजन का दावा किया गया था।

औद्योगिक परियोजनाओं पर कोई प्रगति नहीं

उन्होंने कहा कि स्पेन की फाइरा डी बार्सिलोना कंपनी के साथ रांची में 1500 करोड़ के कन्वेंशन सेंटर की घोषणा हुई थी, लेकिन अब तक भूमि चयन और वित्तीय मॉडल तय नहीं हो पाया है। इसी तरह टेस्ला समूह की कंपनी के बैटरी भंडारण संयंत्र, वोल्वो के इलेक्ट्रिक बस और ट्रक प्लांट तथा अन्य औद्योगिक परियोजनाओं पर भी कोई प्रगति नहीं हुई।

प्रतुल शाह देव ने कहा कि टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, हिताची, इंफोसिस, वेलस्पन और लुलु समूह समेत कई कंपनियों के निवेश समझौतों का प्रचार किया गया, लेकिन अधिकांश योजनाएं कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में न जमीन अधिग्रहण हुआ और न ही परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ। भाजपा ने कहा कि यदि निवेश वास्तव में आया होता तो राज्य के युवाओं को रोजगार मिलता और औद्योगिक गतिविधियां दिखाई देतीं। मौके पर सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक भी मौजूद थे।

READ ALSO: Lohardaga Crime: लोहरदगा में थार गाड़ी से हो रही थी ब्राउन शुगर की तस्करी, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार


Related Articles

Leave a Comment