Home » Ramgarh News: पतरातू से चोरी हुआ टाटा 709 वाहन लोहरदगा से बरामद, रामगढ़ SP ने दो थानों का किया निरीक्षण

Ramgarh News: पतरातू से चोरी हुआ टाटा 709 वाहन लोहरदगा से बरामद, रामगढ़ SP ने दो थानों का किया निरीक्षण

पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि इस घटना को कासिम ने अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने कासिम के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया था।

by Mujtaba Haider Rizvi
पतरातू में चोरी का आरोपी गिरफ्ता
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh: रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र से चोरी टर्बो टाटा 709 वाहन को पुलिस ने लोहरदगा से बरामद कर लिया है। इस वाहन को चोरी कर जो चालक ले जा रहा था उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पत्रकारों को घटना की पूरी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 13 मई की रात पतरातू के तालातांड़ से टर्बो की चोरी हुई थी। इस मामले में 14 मई को केस दर्ज हुआ था। एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर छापामारी टीम गठित की गई थी। छापेमारी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लोहरदगा जिले के किस्को मोड़ से चोरी हुआ टाटा 709 वाहन बरामद कर लिया है।

पुलिस ने चोरी के आरोपी चालक को किया गिरफ्तार

आरोपी कासिम अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कासिम अंसारी लोहरदगा के ईदगाह मोहल्ले का रहने वाला है। बताया जा रह है कि पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि इस घटना को कासिम ने अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने कासिम के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया था। इसी से पुलिस को कासिम का लोकेशन मिला। इसी के बाद पुलिस ने आरोपी को धर-दबोचा और वाहन को भी बरामद कर लिया।

एसपी ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

दूसरी तरफ रामगढ़ के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने मंगलवार को गोला और बरलंगा थाने का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली। साथ ही पुलिस पदाधिकारी के कार्य का बंटवारा, सिरिस्ता, रजिस्टर के रखरखाव, लंबित केस, कुर्की, सम्मन का निपटारा, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी आदि को लेकर भी समीक्षा की गई। थाना प्रभारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।

Read also Lohardaga Crime: लोहरदगा में थार गाड़ी से हो रही थी ब्राउन शुगर की तस्करी, पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment