Home » Chakradharpur News: चक्रधरपुर में अतिक्रमण प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास की पहल, NH अभियंता से बैठक में बनी सहमति

Chakradharpur News: चक्रधरपुर में अतिक्रमण प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास की पहल, NH अभियंता से बैठक में बनी सहमति

नगर परिषद की ओर से हाल में शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई में कई दुकानदारों की दुकानें प्रभावित हुई थीं।

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Encroachment Rehabilitation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पक्षिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास की दिशा में बड़ी पहल की है। नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव की अगुवाई में मंगलवार को NH 75 ई के कार्यपालक अभियंता के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में प्रभावित दुकानदारों को उपयुक्त और बेहतर स्थान पर दुकान उपलब्ध कराने पर सकारात्मक सहमति बनी।

नगर परिषद की ओर से हाल में शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई में कई दुकानदारों की दुकानें प्रभावित हुई थीं। दुकानदारों के रोजगार को देखते हुए नगर परिषद ने उनके पुनर्वास का निर्णय लिया है। इसी को लेकर अध्यक्ष सन्नी उरांव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एनएच के कार्यपालक अभियंता से मुलाकात की।

दुकानदारों को दुकान लगाने के लिए दी जाएगी जगह

चर्चा के दौरान एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
बैठक में एनएच अभियंता ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाया। सहमति बनी कि प्रभावित दुकानदारों को चिह्नित कर बेहतर स्थान पर दुकान लगाने की सुविधा दी जाएगी। नगर परिषद जल्द ही उपयुक्त जगह का चयन कर प्रक्रिया शुरू करेगी।
इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष विजय कुमार साव, कुमार विवेक और वार्ड पार्षद सपन मिस्त्री भी मौजूद रहे।

प्रशासन की पहल से दुकानदारों को राहत

अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि किसी भी दुकानदार को बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा। अतिक्रमण हटाना जरूरी था लेकिन प्रभावित लोगों का पुनर्वास भी हमारी जिम्मेदारी है। प्रशासन की इस पहल से दुकानदारों में राहत है। दुकानदारों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही उन्हें स्थायी जगह मिलेगी और उनका व्यवसाय फिर से शुरू हो सकेगा। नगर परिषद ने भरोसा दिलाया कि पुनर्वास प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।

Read Also: Toklo News : टोकलो में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 1600 किलो जावा महुआ नष्ट, 5 अवैध भट्टियां ध्वस्त

Related Articles

Leave a Comment