Jamshedpur : मानगो के डिमना रोड के पास शनिवार रात अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के क्षेत्रों में फैलने से रोक लिया गया। घटना के दौरान कुछ देर तक इलाके में लोगों की भीड़ जुटी रही।फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि समय रहते आग बुझा लिए जाने से किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

