Ranchi: रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर गांव में जनगणना कार्य के दौरान एक कर्मी को सांप ने डंस लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।
गौरतलब है कि जनगणना कर्मी सुभेन केरकेट्टा मंगलवार को चटकपुर इलाके में घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक घर के पास झाड़ियों में छिपे सांप ने उन्हें डंस लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय ग्रामीणों और अन्य कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सुभेन केरकेट्टा को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और फिर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया।
अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। उधर, इस घटना के बाद जनगणना कार्य में लगे अन्य कर्मियों ने प्रशासन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी चिकित्सा किट उपलब्ध कराने की मांग की है।
Read Also: DEOGHAR NEWS: निशिकांत दुबे ने विपक्ष और राज्यसभा चुनाव को लेकर साधा निशाना, जानें कौन है निशाने पर

