Home » West Singhbhum News: भीषण गर्मी में चक्रधरपुर पुलिस की पहल, राहगीरों के लिए RO प्याऊ और शरबत की व्यवस्था

West Singhbhum News: भीषण गर्मी में चक्रधरपुर पुलिस की पहल, राहगीरों के लिए RO प्याऊ और शरबत की व्यवस्था

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Police RO Pyaau Initiative
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला में गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच चक्रधरपुर थाना पुलिस ने लोगों को राहत देने के लिए सराहनीय पहल की है। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में थाना परिसर के पास राहगीरों, वाहन चालकों और आम लोगों के लिए RO प्याऊ की व्यवस्था की गई है।प्याऊ में शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे पैदल चलने वाले लोगों, ऑटो-रिक्शा चालकों और दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। लोगों को तपती धूप में ठंडा पानी मिल रहा है।

शरबत वितरण से मिली ठंडक

थाना पुलिस ने प्याऊ के साथ लोगों के बीच शरबत का वितरण भी किया। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने खुद राहगीरों को शरबत पिलाया। पुलिसकर्मियों ने भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड जवानों और सफाई कर्मियों को भी शरबत पिलाकर राहत दी। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस का यह कदम जनहित में उठाया गया सकारात्मक प्रयास है। चक्रधरपुर के बाजार क्षेत्र में आने वाले लोगों ने बताया कि गर्मी में ठंडा पानी और शरबत मिलना बड़ी राहत है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों की सेवा और सहायता करना पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि जब तक गर्मी का प्रकोप रहेगा, RO प्याऊ और शरबत वितरण जारी रहेगा।

Read Also: West Singhbhum News: गुवा में बाहरी लोगों की भर्ती के विरोध में आंदोलन, स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

Related Articles

Leave a Comment