Home » RANCHI NEWS: रांची रेलवे स्टेशन के पास पटरी किनारे मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

RANCHI NEWS: रांची रेलवे स्टेशन के पास पटरी किनारे मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है

by Vivek Sharma
रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी किनारे एक युवती का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राजधानी के रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी किनारे एक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पटरी के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना किन परिस्थितियों में हुई और यह हादसा है या किसी साजिश का हिस्सा इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Comment