Home » Giridih Crime: प्यार का खौफनाक अंत! प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक की बेरहमी से हत्या, 4 गिरफ्तार

Giridih Crime: प्यार का खौफनाक अंत! प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे युवक की बेरहमी से हत्या, 4 गिरफ्तार

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​गिरिडीह : गिरिडीह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में मृतक की प्रेमिका सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो नाबालिगों को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है।

​जमीन से बाहर दिख रहा था शव

3 सितंबर की सुबह पुलिस को पहाड़पुर गांव से एक सूचना मिली। खबर थी कि जमीन में एक शव दबा हुआ है, जिसका कुछ हिस्सा बाहर दिख रहा है। सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू की और शव को बाहर निकाला।

जांच में मृतक की पहचान 19 साल के मिथुन दास उर्फ कारू दास के रूप में हुई। मिथुन पड़ोसी राज्य बिहार के जमुई जिले का रहने वाला था। 30 अगस्त की शाम को वह अपने घर से निकला था। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद उसके पिता ने बेंगाबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

​प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह

पुलिस की जांच में एक अहम बात सामने आई। मिथुन का पहाड़पुर गांव की सपना कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों फोन पर लगातार बातें करते थे। मिथुन अक्सर उससे मिलने के लिए गांव आता-जाता था। ​लड़की के घरवाले इस रिश्ते से बिल्कुल खुश नहीं थे। उन्होंने दोनों को बात करने से साफ मना किया था। इसके बावजूद दोनों छिप-छिपकर बातें करते रहे।

घर बुलाकर रची गई हत्या की साजिश

पुलिस के अनुसार,परिजनों ने मिथुन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। प्रेमिका के जरिए मिथुन को मिलने के बहाने घर बुलाया गया। जैसे ही वह पहुंचा, उसकी हत्या कर दी गई। ​सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने खौफनाक तरीका अपनाया। उन्होंने पहले शव को जलाया और फिर उसे जमीन में गाड़ दिया।
​

तकनीकी साक्ष्यों से पकड़े गए आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम बनी। पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर छानबीन की।
​कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Read Also:  Jamshedpur News : मुआवजे पर मंत्री के दावे से उठे सवाल, MGM अस्पताल के RTI जवाब में भुगतान लंबित होने का जिक्र 

 

 

Related Articles

Leave a Comment