चाईबासा : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त के आह्वान पर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में “निक्षय मित्र” पहल के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 41 टीबी मरीजों के बीच पोषाहार टोकरी का वितरण किया गया। अधिकारियों और कर्मियों ने 41 टीबी मरीजों को गोद लिया।
कार्यपालक अभियंता, चक्रधरपुर विशाल खालको ने 20 टीबी मरीजों को गोद लिया। वहीं अवर निबंधन कार्यालय चक्रधरपुर के वरीय लिपिक नागेश्वर बिरुवा ने 11 मरीजों को गोद लिया। इसके अतिरिक्त एसटीएस चक्रधरपुर मनोज सामड ने 3, एसटीएलएस चक्रधरपुर उर्सुला भेंगरा ने 3, वरीय प्रयोगशाला तकनीशियन श्यामल साव ने 3 तथा टीबीएचवी जगदीश प्रधान ने 1 टीबी मरीज को गोद लिया। इस तरह कुल 41 अधिसूचित टीबी मरीजों को पोषाहार टोकरी दी गई।
उपचार के लिए प्रोत्साहित करने का उद्देश्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहयोग प्रदान कर उन्हें नियमित उपचार के लिए प्रोत्साहित करना था। पोषाहार टोकरी मिलने से मरीजों को दवा के साथ संतुलित आहार लेने में मदद मिलेगी, जिससे वे जल्दी स्वस्थ हो सकेंगे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शाइनी प्रियंका, दंत चिकित्सक डॉ पूजा, कनीय अभियंता संजय कुमार सिन्हा, लेखा लिपिक लव कुमार, एसडीपीएस भीष्म नारायण प्रधान, पीपीएम ओम प्रकाश ठाकुर, एसटीएलएस उर्सुला भेंगरा, एसटीएस मनोज कुमार सामड, एलटी श्यामल साव, टीबीएचवी जगदीश प्रधान सहित अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर के स्वास्थ्यकर्मी और सहिया दीदी उपस्थित थे। जिला प्रशासन की इस पहल से टीबी उन्मूलन अभियान को बल मिला है। निक्षय मित्र बनकर समाज के लोग टीबी मरीजों की मदद कर रहे हैं। इससे मरीजों का मनोबल बढ़ेगा और वे पूरा इलाज लेकर स्वस्थ हो सकेंगे।
Read Also: Chaibasa News: खनन विभाग ने की कार्रवाई; कोटगढ़ में अवैध पत्थर लदा हाइबा जब्त

