Home » RANCHI NEWS: नीट पेपर लीक मामले पर युवा कांग्रेस का लोकभवन घेराव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की कर दी मांग

RANCHI NEWS: नीट पेपर लीक मामले पर युवा कांग्रेस का लोकभवन घेराव, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की कर दी मांग

नीट अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है और युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची में युवा कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर लोकभवन का घेराव किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: नीट पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को राजधानी रांची में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकभवन का घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई और छात्रों के हितों की रक्षा करने की बात कही। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शदाब खान ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-छात्राएं पूरे साल कठिन परिश्रम कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत और भविष्य के साथ खिलवाड़ करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत ने कहा कि नीट अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ है और युवा कांग्रेस छात्रों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। वहीं संगठन की उपाध्यक्ष शिल्पी कुमारी ने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियां विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के तनाव और अनिश्चितता के कारण कई छात्र-छात्राएं परेशान हैं।

पुलिस ने नेताओं को रोका

प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता लोकभवन की ओर बढ़े, जहां पहले से पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई थी। इसके बावजूद कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर मुख्य द्वार के समीप पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका और स्थिति को नियंत्रित किया। इस संबंध में सदर एसडीओ कुमार रजत ने कहा कि बैरिकेडिंग पार करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की बात कही।

READ ALSO: RANCHI NEWS: रांची विश्वविद्यालय में यूजी नामांकन शीघ्र शुरू करने की मांग, आजसू ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन


Related Articles

Leave a Comment