Home » Jamshedpur News: गोलमुरी फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रवि खेड़ा ने किया सरेंडर, कोर्ट से जेल भेजा गया

Jamshedpur News: गोलमुरी फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रवि खेड़ा ने किया सरेंडर, कोर्ट से जेल भेजा गया

कुछ दिन पूर्व गोलमुरी थाना क्षेत्र में लोचन नामक व्यक्ति पर जानलेवा फायरिंग की गई थी। इस मामले में रवि खेड़ा का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था।

by Mujtaba Haider Rizvi
golmuri ravi kheda
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी रवींद्र सिंह उर्फ रवि खेड़ा ने मंगलवार को पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच जमशेदपुर सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। उसने सिविल जज विश्वनाथ उरांव की अदालत में सरेंडर किया, जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व गोलमुरी थाना क्षेत्र में लोचन नामक व्यक्ति पर जानलेवा फायरिंग की गई थी। इस मामले में रवि खेड़ा का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी।

पुलिस की सख्ती, लगातार दबिश और संभावित कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की आशंका के बीच आखिरकार आरोपी ने अदालत में आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रवि खेड़ा शहर का एक शातिर अपराधी माना जाता है। उसके खिलाफ गोलमुरी थाना समेत जमशेदपुर के विभिन्न थानों में आर्म्स एक्ट, रंगदारी, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब उससे जुड़े अन्य आपराधिक मामलों की भी जांच कर रही है। रवि खेड़ा के सरेंडर को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और फायरिंग कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Read also Jamshedpur Muharram : मोहर्रम को लेकर धतकीडीह में हुई हुसैनी मिशन की मीटिंग, मजलिस संपन्न कराने को हुआ मंथन

Related Articles

Leave a Comment