Jamshedpur : झारखंड में जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड पुरुलिया रोड पर मदीना गार्डन के पास बुधवार सुबह एक बस में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण आग लगी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की तेज लपटों ने कुछ ही मिनट में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आग लगने की वजह से आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग की चपेट में आने से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई और मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
मानगो थाना की पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।
Read also – Jamshedpur Murder : सोनारी में दारू के नशे में झगड़े के बाद युवक ने बड़े भाई की रॉड मार कर की हत्या

