Home » West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम में दर्दनाक घटनाओं का दिन : दो महिलाओं समेत नाबालिग ने की आत्महत्या, रेलवे फाटक हादसे में बुजुर्ग घायल

West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम में दर्दनाक घटनाओं का दिन : दो महिलाओं समेत नाबालिग ने की आत्महत्या, रेलवे फाटक हादसे में बुजुर्ग घायल

West Singhbhum News : दोनों आत्महत्या की घटनाओं में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं सोनुवा हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे फाटक पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum News: Multiple Tragic Incidents Reported in a Single Day
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में गुरुवार का दिन कई दुखद घटनाओं के नाम रहा। एक ओर गुवा में एक नाबालिग लड़की और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डीलियामार्चा गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं सोनुवा में रेलवे फाटक का बैरियर गिरने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों घटनाओं से जिले में शोक और चिंता का माहौल है।

गुवा में नाबालिग ने लगाई फांसी

गुवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार लड़की का व्यवहार सामान्य था और किसी प्रकार की परेशानी की जानकारी नहीं थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

डीलियामार्चा में महिला ने की आत्महत्या

इसी दिन मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के डीलियामार्चा गांव की बासा टोली में 36 वर्षीय बिपाशा सोय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उनका शव घर के सामने बने कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला। पति प्रभु सोय के मुताबिक परिवार में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था और बुधवार रात तक सब कुछ सामान्य था। तीन बच्चों की मां बिपाशा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोनुवा में रेलवे फाटक हादसा, बुजुर्ग महिला गंभीर

उधर सोनुवा के महुलडीहा रेलवे फाटक पर एक बड़ा हादसा हो गया। आराहासा गांव की बुजुर्ग महिला मुक्ता कोड़ा अपने बेटे के साथ साइकिल से साप्ताहिक बाजार जा रही थीं। इसी दौरान ट्रेन गुजरने के लिए बंद हो रहा रेलवे बैरियर उनके सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सोनुवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

दोनों आत्महत्या की घटनाओं में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं सोनुवा हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रेलवे फाटक पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि फाटक बंद करने से पहले पर्याप्त चेतावनी नहीं दी गई। लोगों ने रेलवे प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।

इन घटनाओं के बाद पश्चिमी सिंहभूम जिले में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन सभी मामलों की जांच में जुटे हुए हैं तथा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Chaibasa News : ग्राम गाड़ी योजना के तहत चलेंगे अधिक वाहन, अस्पताल व थाना परिसर में पड़ी गाड़ियों की होगी नीलामी

Related Articles

Leave a Comment