Home » West Singhbhum News: सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के सभी रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे ओवर ब्रिज, सांसद जोबा माझी ने दिए निर्देश

West Singhbhum News: सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के सभी रेलवे क्रॉसिंग पर बनेंगे ओवर ब्रिज, सांसद जोबा माझी ने दिए निर्देश

बैठक में संसदीय क्षेत्र में विभिन्न रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर प्रस्तावित, स्वीकृत और निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज की प्रगति पर चर्चा हुई।

by Rajeshwar Pandey
Singhbhum Railway Over Bridge Project
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर : सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। सांसद जोबा माझी ने शनिवार को चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय सभागार में आयोजित त्रिस्तरीय उच्च समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक सांसद की पहल पर आयोजित की गई थी।

आरओबी परियोजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

बैठक में संसदीय क्षेत्र में विभिन्न रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर प्रस्तावित, स्वीकृत और निर्माणाधीन रोड ओवर ब्रिज की प्रगति पर चर्चा हुई। मनोहरपुर रेलवे यार्ड, सिंहपोखरिया-झींकपानी खंड, झींकपानी-तालाबुरु खंड, तालाबुरु-केंदपोसी खंड सहित अन्य स्थानों पर आरओबी परियोजनाओं पर विशेष जोर दिया गया। सांसद ने कहा कि लेवल क्रॉसिंग बंद होने से जनता को असुविधा होती है, इसलिए सभी क्रॉसिंग पर आरओबी बनाना जरूरी है।

भूमि अधिग्रहण और वन मंजूरी की समीक्षा

बैठक में भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी, उपयोगिता स्थानांतरण और पहुंच मार्ग निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई। पाया गया कि कार्यों में तेजी के लिए रेलवे, जिला प्रशासन, राज्य सरकार और एनएचएआई के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। सांसद ने बेहतर प्रकाश व्यवस्था और जल निकासी के साथ अंडरपास निर्माण पर भी जोर दिया।

तीन परियोजनाएं इसी माह होंगी शुरू

मीक्षा के दौरान सिंहपोखरिया-झींकपानी खंड सहित तीन परियोजनाओं को इसी माह के अंत तक शुरू करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि रेलवे विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए हर तीन महीने में समीक्षा बैठक होगी। अधिकारियों ने बताया कि नए नियम के तहत अब आरओबी का निर्माण रेलवे या राज्य सरकार नहीं बल्कि एनएचएआई करेगी। रेलवे केवल एनओसी प्रदान करेगी।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में सांसद जोबा माझी के साथ उपायुक्त मनीष कुमार, डीआरएम तरुण हुरिया, एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी, एडीआरएम अनूप पटेल, जीतेंद्र त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी, सीनियर डीईएन कार्डिनेशन आरपी मीणा, चाईबासा सदर एसडीओ संजय कुमार, झींकपानी अंचल अधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एनएच के कार्यपालक अभियंता विकास चंद्र भारती और चैंबर ऑफ कॉमर्स के अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Also: Jamshedpur News: बिष्टुपुर में लोडेड पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, दहशत फैलाने के इरादे से रखता था हथियार 

Related Articles

Leave a Comment