Home » Jamshedpur Electric Department: ग्रामीण इलाकों के श्रमिकों को विद्युत विभाग नहीं दे रहा सेफ्टी आइटम, जीएम ऑफिस की होगी तलाबंदी

Jamshedpur Electric Department: ग्रामीण इलाकों के श्रमिकों को विद्युत विभाग नहीं दे रहा सेफ्टी आइटम, जीएम ऑफिस की होगी तलाबंदी

श्रमिकों का कहना है कि कई बार उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपलक अभियंता और जीएम से बात की। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Electricity Workers Safety Equipment
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिजली विभाग ग्रामीण इलकों के श्रमिकों को सेफ्टी आइटम नहीं दे पा रहा है। सेफ्टी आइटम नहीं होने से ग्रामीण इलकों के श्रमिक परेशन हैं। उनका कहना है कि सेफ्टी आइटम नहीं मिलने से वो लोग बिजली का कम करने से डर रहे हैं।

श्रमिकों का कहना है कि उन्हें अक्सर खम्भों पर चढ़कर काम करना पड़ता है। लेकिन, जो ठेकेदार है वो सेफ्टी के आइटम उपलब्ध नहीं करा रहा है। इससे काफी दिक्कत हो रही है।

नहीं सुन रहे हैं बिजली विभाग के जीएम

श्रमिकों का कहना है कि कई बार उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यपलक अभियंता और जीएम से बात की। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यही नहीं, जनता दल यूनाइटेड के नेताओं ने भी बिजली विभाग के जीएम को फोन कर ग्रामीण इलाकों के श्रमिकों को सेफ्टी आइटम देने को कहा। लेकिन, अभी तक कुछ नहीं हुआ।

ठेकेदार पर शिकंजा नहीं कस पा रहा महकमा

झरखंड के श्रमिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली विभाग ने ग्रामीण इलाकों खासकर पटमदा क्षेत्र के श्रमिकों को इक्विपमेंट सेफ्टी आइटम नहीं उपलब्ध कराया है तो कदमा स्थित जीएम ऑफिस का घेराव कर वहां तलाबंदी की जाएगी। दिनेश सिंह ने बताया कि इन श्रमिकों को पीएफ और ईएसआई की भी सुविधा नहीं दी जा रही है। इसके लिए सीधे ठेकेदार जिम्मेदार है। लेकिन, बिजली विभाग ठेकेदार पर भी शिकंजा नहीं कस रहा है।

मानगो डिवीजन में हैं 180 श्रमिक

उन्होंने कहा कि मानगो डिविजन में 180 श्रमिक हैं। सभी परेशन हैं। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि ठेकेदार को निर्देश दिया जाए और कैंप लगाकर बिजली विभाग के श्रमिकों को सेफ्टी के आइटम दिए जाएं।

सेफ्टी आइटम के लिए तीन पर्सेंट देता है बिजली विभाग

दिनेश सिंह ने बताया कि बिजली विभाग सेफ्टी आइटम के लिए ठेकेदार को तीन प्रतिशत राकम देता है। लेकिन ठेकेदार यह रकम खर्च नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि शहरी इलाके में काम करने वाले श्रमिकों को कुछ सेफ्टी आइटम मिल जता है। लेकिन ग्रामीण इलाकों के श्रमिकों को यह आइटम बिलकुल नहीं मिल रहा है।

Read Also: Jamshedpur Double Murder : जमशेदपुर में डबल मर्डर से सनसनी: अवैध संबंध और चरित्र संदेह में दो हत्याएं, दो परिवारों की खुशियां उजड़ीं 

Related Articles

Leave a Comment