Home » West Singhbhum : किरीबुरु में ड्रग इंस्पेक्टर का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर का हो सकता है लाइसेंस निलंबित?

West Singhbhum : किरीबुरु में ड्रग इंस्पेक्टर का औचक निरीक्षण, एक मेडिकल स्टोर का हो सकता है लाइसेंस निलंबित?

West Singhbhum : ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा दुकानों में साफ-सफाई की कमी पर नाराजगी जताई और परिसर स्वच्छ रखने के सख्त निर्देश दिए। सभी दुकानों को ढक्कनयुक्त कूड़ेदान रखने को कहा गया।

by Rajeshwar Pandey
Kiriburu Drug Inspector Surprise Inspection at Medical Store
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरु में गुरुवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम और नियमों के अनुपालन की जांच के लिए तीन खुदरा मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया।

एक दुकान में मिली गंभीर अनियमितता

निरीक्षण के दौरान एक दुकान में गंभीर अनियमितता सामने आई। वहां लाइसेंसधारी सक्षम व्यक्ति अनुपस्थित पाया गया तथा अनिवार्य अनुसूची एच-1 रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं था। औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत इस दुकान का लाइसेंस अनुज्ञापन प्राधिकारी द्वारा निलंबित किया जा सकता है।

स्टॉक और बिक्री के रिकॉर्ड सही मिल

जांच के दौरान सभी दुकानों में खरीद, बिक्री और स्टॉक बैलेंस के अभिलेखों का सत्यापन किया गया, जो सही पाए गए। एक दुकान में नींद की गोलियां उपलब्ध थीं, लेकिन उनकी बिक्री सेल अस्पताल किरीबुरु के चिकित्सक द्वारा जारी पर्ची के आधार पर की जा रही थी। इसका रिकॉर्ड भी संतोषजनक मिला।

साफ-सफाई और अग्नि सुरक्षा पर निर्देश

ड्रग इंस्पेक्टर ने दवा दुकानों में साफ-सफाई की कमी पर नाराजगी जताई और परिसर स्वच्छ रखने के सख्त निर्देश दिए। सभी दुकानों को ढक्कनयुक्त कूड़ेदान रखने को कहा गया। अग्नि सुरक्षा के तहत केवल एक दुकान में अग्निशामक यंत्र मिला। अन्य दुकानों को भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तत्काल अग्निशामक यंत्र लगाने का निर्देश दिया गया।

सीसीटीवी का रुख सामने रखने को कहा

निरीक्षण में सभी दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। संदिग्ध गतिविधियों की बेहतर निगरानी के लिए कैमरों का रुख दुकान के सामने की ओर रखने के निर्देश दिए गए। सभी दवा विक्रेताओं को केवल वैध डॉक्टर के पर्चे पर ही दवाओं की बिक्री करने की सख्त हिदायत दी गई। जांच के दौरान नशीली दवाओं के दुरुपयोग से संबंधित कोई शिकायत या संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।

Read Also: West Singhbhum : खाद्य सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा बैठक में सचिव राजेश कुमार शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

Related Articles

Leave a Comment