Home » Jamshedpur News: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर चूना शाह बाबा की मजार में चादरपोशी, देश की खुशहाली और तरक्की के लिए मांगी दुआ

Jamshedpur News: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर चूना शाह बाबा की मजार में चादरपोशी, देश की खुशहाली और तरक्की के लिए मांगी दुआ

बीते 12 वर्षों में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और आने वाले समय में भारत विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

by Mujtaba Haider Rizvi
chuna shah baba mazar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के मौके पर रविवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चुना शाह बाबा मजार में विशेष चादरपोशी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने देश की सुख-समृद्धि, अमन-चैन और निरंतर विकास के लिए सामूहिक दुआ मांगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने मजार पहुंचकर भारत की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और आने वाले समय में भारत विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

मजार में चादरपोशी के बाद देश में शांति, भाईचारे और सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए विशेष प्रार्थना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सदस्य अनवर खान ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी विविधता और एकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान मजबूत हुई है।

वहीं, जुम्मन खान ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए सभी धर्मों और समुदायों के लोगों के बीच आपसी सम्मान और सहयोग की भावना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता और सकारात्मक सोच से ही देश और समाज का समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, किसानों की समृद्धि और देश के सर्वांगीण विकास के लिए भी दुआ की। इस अवसर पर अनवर खान, जुम्मन खान, अवतार सिंह, शाहिद, सरताज समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन देश की शांति, समृद्धि और नागरिकों के कल्याण की सामूहिक दुआ के साथ हुआ।

Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील प्लांट में 79 किलो कॉपर केबल चोरी की कोशिश असफल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment