Home » Jharkhand Advocate General: राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता

Jharkhand Advocate General: राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा, रोहितश्य रॉय बने झारखंड के नए महाधिवक्ता

राज्य के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्य सरकार ने झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है।

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। राज्य के महाधिवक्ता (एडवोकेट जनरल) राजीव रंजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्य सरकार ने नए महाधिवक्ता की नियुक्ति कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रोहितश्य रॉय को राज्य का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पूर्व महाधिवक्ता राजीव रंजन के 14 जून 2026 को दिए गए त्यागपत्र के बाद तत्काल प्रभाव से की गई है। राज्यपाल ने राजीव रंजन के त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए इस नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है।
सरकारी आदेश के मुताबिक, रोहितश्य रॉय अपने पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले आदेश तक झारखंड के महाधिवक्ता के रूप में कार्य करेंगे। इस संबंध में विधि विभाग द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है ।
राजीव रंजन फरवरी 2020 से झारखंड के महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत थे। वे राज्य सरकार की ओर से कई महत्वपूर्ण मामलों में उच्च न्यायालय में पैरवी करते रहे हैं। हाल के दिनों में भी वे विभिन्न संवैधानिक और जनहित मामलों में सरकार का पक्ष रखते नजर आए थे।

अच्युत केशव बने वरीय अपर महाधिवक्ता

झारखंड सरकार के विधि विभाग ने राज्य के अपर महाधिवक्ता अच्युत केशव के पद को उत्क्रमित करते हुए उन्हें वरीय अपर महाधिवक्ता, झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति झारखंड लॉ ऑफिसर (इंगेजमेंट) रूल्स 2018 के प्रावधानों के तहत की गई है।
सरकारी आदेश के अनुसार, श्री केशव को अब स्वीकृत शुल्क संरचना के अनुसार सभी देय सुविधाएं प्राप्त होंगी। साथ ही उनके प्रभार प्रतिवेदन विधि विभाग को भेजना अनिवार्य होगा। इस संबंध में पूर्व जारी आदेश को आंशिक रूप से संशोधित भी किया गया है।

Read Also: TMC Crisis : 20 सांसदों का गुट नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी में करेगा विलय, ओम बिरला को सौंपा पत्र

 

Related Articles

Leave a Comment