Jamshedpur : टाटा स्टील में जॉब रोटेशन और करियर प्लानिंग पहल के तहत 15 जुलाई से जमशेदपुर के मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग में संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं जिसके तहत डब्ल्यूआरएम, मैकेनिकल मेंटेनेंस के हेड मो परवेज कैसर का तबादला सीआरएम बारा में मिल्स मैकेनिकल मेंटेनेंस में हेड मेंटेनेंस के पद पर किया जाएगा। वे कामकाज के मामले में चीफ मैकेनिकल मिल्स को और प्रशासनिक मामलों में चीफ कोल्ड रोलिंग कॉम्प्लेक्स वेस्ट को रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे।
इसके अलावा गिलियन एन मिरांडा, हेड फाइनेंस ग्लोबल वायर्स इंडिया, फाइनेंशियल कंट्रोलर वायर्स, अपने वर्तमान पद के अतिरिक्त, एचआरपीजीएल प्रोजेक्ट, सीआरसी वेस्ट की वित्तीय आवश्यकताओं के लिए भी अपने मौजूदा स्तर पर जिम्मेदार होंगी। इस पद के लिए वह चीफ फाइनेंस ई एंड पी और कैपिटल प्लानिंग को रिपोर्ट करेंगी और गोरेगांव से अपना कार्य जारी रखेंगी।
जमशेदपुर टाटा मोटर्स में कल हो सकता है ब्लॉक क्लोजर
टाटा मोटर्स में भी शनिवार को ब्लॉक क्लोजर की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि संभावना है कि जुलाई माह तक प्रत्येक शनिवार को ब्लॉक क्लोजर लेने की प्रबंधन ने योजना बनाया है। बताया जा रहा है कि कलपुर्जों के अभाव में उत्पादन में कमी आई है। कंपनी को मुंबई, हरियाणा, राजस्थान आदि राज्यों से कलपुर्जों की आपूर्ति होती है। लेकिन अभी इन कलपुर्जों की आपूर्ति नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा पहले से ही निर्मित वाहन यत्र तत्र डंप है। इसलिए उत्पादन में कमी आने की वजह से यह प्लान किया गया है।
Read Also: Tata Nagar Railway Station : टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

