Home » Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime : पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच कराई। बच्ची के पिता के आवेदन पर पुलिस ने उलीडीह थाने में केस दर्ज किया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती वाशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची के पिता का सहकर्मी है। पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

पुलिस ने एमजीएम अस्पताल में बच्ची की मेडिकल जांच कराई। बच्ची के पिता के आवेदन पर पुलिस ने उलीडीह थाने में केस दर्ज किया है। पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर हुई है।

आरोपी का नाम रामरतन पासवान है। वह बिहार का रहने वाला है।

राम रतन पासवान उलीडीह स्थित खड़िया बस्ती में रहकर वॉशिंग सेंटर में काम करता है। बच्ची के पिता भी इसी वॉशिंग सेंटर में काम करते हैं। बच्ची को उसके पिता वॉशिंग सेंटर में लेकर आए थे। फिर किसी काम के लिए बाहर चले गए। बच्ची वॉशिंग सेंटर में थी। मौका पाकर राम रतन पासवान ने इस घटना को अंजाम दिया। बच्ची जब घर पहुंची तो उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

उलीडीह थाना प्रभारी शारिक अली ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Read Also: Jamshedpur News : कल प्रधानमंत्री आवास योजना के 322 लाभुकों को दी जाएगी नए घर की चाबी

Related Articles

Leave a Comment