Home » Jamshedpur News : कल प्रधानमंत्री आवास योजना के 322 लाभुकों को दी जाएगी नए घर की चाबी

Jamshedpur News : कल प्रधानमंत्री आवास योजना के 322 लाभुकों को दी जाएगी नए घर की चाबी

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur PM Awas Yojana Beneficiaries Get Flat Keys on 19 June
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो नए फ्लैट बनाए गए हैं उनमें गृह प्रवेश का कार्यक्रम कल शुक्रवार 19 जून को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति आयोजित करेगी। 322 लाभुकों को नए घर की चाबी और आवंटन पत्र दिया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

गौरतलब है कि बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के किफायती आवास बनाए गए हैं। ब्लॉक 8 और ब्लॉक 23 में 644 फ्लैटों का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इन्हीं फ्लैटों में 322 लाभुकों को नया घर दिया जाएगा। जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि यह फ्लैट बनाकर पूरी तरह तैयार हैं।

गौरतलब है कि जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने यह मुद्दा उठाया था कि जो फ्लैट बन गए हैं। उनमें लाभुकों को प्रवेश दिया जाए। उन्होंने नगर विकास मंत्री से भी बात की थी। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी मंत्री से बात की थी। इसके बाद सरकार ने 19 जून को गृह प्रवेश का कार्यक्रम तय किया है।

Read Also: Jamshedpur PM Avas Scheme : मोहरदा पीएम आवास योजना के फ्लैटों में शिफ्ट होंगे 644 लाभुक, उपायुक्त ने किया निरीक्षण

Related Articles

Leave a Comment