Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में नाबालिग के पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद, जुगसलाई पुलिस ने पकड़ा

Jamshedpur News : जमशेदपुर में नाबालिग के पास से लोडेड देसी कट्टा बरामद, जुगसलाई पुलिस ने पकड़ा

Jamshedpur News : गठित टीम ने पार्वती घाट के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध किशोर को पकड़ा गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jugsalai Police Recover Loaded Country Made Pistol in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक नाबालिग को पकड़ा गया है। उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि जुगसलाई थाना के एक पुराने आपराधिक मामले में जेल से बाहर आए कुछ आरोपी हथियार के साथ क्षेत्र में घूम रहे हैं और मामले के गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देशन और डीएसपी (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम ने पार्वती घाट के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध किशोर को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपनी उम्र करीब 17 वर्ष बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इस मामले में जुगसलाई थाना में कांड संख्या 49/26 के तहत आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़ा गया नाबालिग पहले भी जुगसलाई थाना के दो मामलों में आरोपी रह चुका है, जिनमें आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं।

इस छापेमारी अभियान में जुगसलाई थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक गुलाम रब्बानी खां समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।

Read Also: Jharkhand Rajyasabha Election: परिमल नाथवाणी की जीत, क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को बड़ा झटका

Related Articles

Leave a Comment